दुर्ग
अरुण वोरा ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े का स्वागत
08-Jul-2025 4:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 जुलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उन्हें राज्य की पारंपरिक पहचान कोसा शाल पहनाकर सम्मानित किया। भेंट के दौरान एक सहज लेकिन उल्लेखनीय क्षण तब सामने आया जब खडग़े ने वही शाल अरुण वोरा को वापस पहना दी और इसे आशीर्वाद स्वरूप बताया। इस मुलाकात को लेकर अरुण वोरा ने कहा- कांग्रेस के नेतृत्व श्री खडग़े की सादगी और संवेदनशीलता ही संगठन की असली शक्ति है। उनके व्यवहार में परिपक्वता देखने को मिलती है, जो हमें अधिक जिम्मेदार बनाती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


