दुर्ग

खाद के लिए भटक रहे किसान, ज्ञापन
30-Jun-2025 5:57 PM
खाद के लिए भटक रहे किसान, ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 30 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज सेवा सहकारी समिति उतई में ज्ञापन सौपा गया।

नगर पंचायत उतई,ग्राम डूमरडीह,खोपली, उमरपोटी,डुंडेरा के किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूरे प्रदेश के सभी किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्हें डीएपी खाद की जगह जबरदस्ती एनपीके खाद दिया जा रहा है। खेती किसानी सामने है सभी को खाद की आवश्यकता है प्रदेश के मुखिया गहरी नींद में सोए हैं। हम  उनसे आह्वान करते हैं कि जल्द से जल्द किसानों को सभी खाद एवं विशेषकर डीएपी खाद उपलब्ध कराया जाए ताकि किसान अपने मेहनत का पूरा फल प्राप्त हो सके। प्रदेश सरकार चाहती ही नहीं कि किसानों  की फसल अच्छी  हो ताकि धान खरीदारी कम करनी पड़े जिसकी कांग्रेस पार्टी एवं सभी किसान मिलकर प्रदेश सरकार की भारी निंदा करते हैं। 

ज्ञापन सौंपने वाले में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, पूर्व समिति अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़, पार्षद राकेश साहू ,रामशिला नेतान, प्रहलाद वर्मा तोशन साहू सूरता  सिंह गढ़े पूर्व सरपंच टीकेंद्र ठाकुर पूर्व उपसरपंच महेश कौशिक प्रदीप पाटील पूर्व एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू तरुण बंजारे कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता धनंजय नेताम भावेश साहू  तोरण ठाकुर टीकम डोडे,पुष्पेंद्र कुमार साहू ,कमलेश कुमार योगेश स्पीकर दिग्विजय गायकवाड ,गंगाराम साहू, दिलेश्वर टंडन ,सरजू राम ,दुर्जन देशलहरे ,रामकुमार साहू ,शुभम सिंह , मेघु मधुकर ,सरपंच धर्मेंद्र बंजारे, देव मारकंडे, विशंभर ठाकुर ,खुमान सिंह साहू ,गोवर्धन साहू ,पदुमलाल साहू ,अरुण वर्मा जनार्दन साहू ,गंगा प्रसाद पटेल, अनेक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कार्यकर्ता एवं किसान भाई उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट