दुर्ग
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
30-Jun-2025 5:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 30 जून। दुर्ग बूथ क्रमांक 156 वार्ड 36 ग्राम डुंडेरा में युवा भाजपा नेता केशव महिपाल ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
इस अवसर पर युवा भाजपा नेता केशव महिपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की छोटी-छोटी से लेकर बड़ी उपलब्धियों पर भी अपनी बात साझा करते हैं और उसकी सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने योग दिवस की भव्यता, पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि, 1975 के आपातकाल और भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की वियतनाम यात्रा और भारत के ट्रेकोमा मुक्त होने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे