दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 जून। आदर्श कन्या उच्च. मा. स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव में विधायक गजेन्द्र यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और बच्चों का मंगल तिलक कर उन्हें पुस्तक भेंट किए। शाला प्रवेश कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विधायक को अपने बीच पाकर बच्चों ने शानदार क्लेपिंग से उनका स्वागत किए। आदर्श कन्या स्कूल में प्रवेश उत्सव में विधायक गजेन्द्र यादव ने बच्चों के साथ रूबरू हुए और विद्यार्थी जीवन में शिक्षा और अनुशासन का महत्व बताते हुए अच्छे विद्यार्थी बनने के लिए प्रेरित किये। बच्चों को स्कूल यूनिफार्म, अध्यापन का समय के साथ खेलकूद और व्यायाम पर ध्यान देने की बात कही ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन जो हम सीखते है वो जीवनभर काम आता है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि आदर्श कन्या स्कूल दुर्ग में शाला प्रवेश उत्सव में सम्मिलित होकर शिक्षा के पंख लगाकर उडऩे को तैयार नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। शाला प्रवेश उत्सव बच्चों में स्कूल आने के प्रति नई ऊर्जा का संचार करने शासन की अभिनव पहल है। इस दौरान शाला के खेल, शिक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मान कर सफलता के पायदान पर बढ़ते रहने उनका हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पार्षद सरिता चंद्राकर, शिव नायक, मनीष कोठारी, कुलेश्वर साहू, कांशीराम कोसरे, झरना वर्मा, विनोद चंद्राकर, नवीन पवार, डीईओ अरविंद मिश्रा, प्राचार्य डॉ. कृष्णा अग्रवाल, स्कूल के शिक्षकगण और विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।


