दुर्ग

विधायक यादव-चंद्राकर ने रथयात्रा में शामिल हुए
28-Jun-2025 4:12 PM
विधायक यादव-चंद्राकर ने रथयात्रा में शामिल हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 जून।
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव शहर के प्राचीन किल्ला मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र व माता सुभद्रा के दर्शन-पूजन कर समस्त जनमानस के खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।
 विधायक गजेन्द्र यादव किल्ला मंदिर से निकले रथयात्रा में शामिल हुए और भक्तजनों के साथ रथ का रस्सी खींचते हुए चले। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल भक्ति की शक्ति को दर्शाता है, बल्कि यह सामाजिक एकता, समर्पण और सांस्कृतिक धरोहर का अनुपम उदाहरण भी है।
श्रद्धा और आस्था का महापर्व रथयात्रा- विधायक ललित तमेर पारा स्थित श्री किल्ला मंदिर, रेल्वे स्टेशन राम जानकी मंदिर, उतई पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्री जगन्नाथ मंदिरों में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाप्रभु के नेत्र उत्सव का आयोजन परम्परा अनुसार किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा भारत में मनाए जाने वाले धार्मिक महोत्सव में सबसे प्रमुख और धार्मिक दृिष्ट से सबसे महत्व पूर्ण माना जाता हैं। भगवान श्री कृष्ण के अवतार जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल होने का पुण्य सौ यज्ञों के बराबार माना जाता हैं।
 

इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, महापौर अल्का बाघमार, नगर पंचायत सीएमओ राजेन्द्र नायक, पार्षदगण भीमसेन सिन्हा, संगीत रजक, सोनू राजपूत, विजय लक्ष्मी साहू, सुनीता चंद्राकर, नीलम गड़े, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंदू देवांगन, रूपेश पारख गिरिश शर्मा, राजेश चंद्राकर, बंटी साहू ममता चन्द्राकर, चंद्रभान साहू, रूपेश, हितेंद्र साहू, कमलाकर चंद्राकर, अरविंद अवस्थी, दिनेश साहू, संतोष वर्मा , कांति लाल साहू व सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट