दुर्ग

जगन्नाथ की निकली रथयात्रा भक्तों ने लिया आशीर्वाद
28-Jun-2025 4:04 PM
जगन्नाथ की निकली रथयात्रा भक्तों ने लिया आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कुम्हारी, 28 जून।
नगर में युवाओं द्वारा महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह रथयात्रा नगर के पुरानी बस्ती, बजरंग चौक, हाउसिंग बोर्ड से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया एवं भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
समिति के हीरा सिन्हा ने  बताया की पुरखों की परंपरा  को आज भी स्थानीय युवा पीढ़ी  ने बरकरार रखा है। माना जाता है कि भगवान महाप्रभु जगन्नाथ अपने सच्चे भक्तों से मिलने के लिए रथयात्रा के दिन स्वयं आते है। इस रथ यात्रा में समिति के भानु प्रताप सोनकर, सुखदेव यादव, राजेश सोनकर, चैतू राम चक्रधारी, हीरा सिन्हा, सुनील यादव , गिरीश सोनकर, पीयूष सोनकर,, यश चक्रधारी, सुशांत चक्रधारी, यादव, गिरीश सोनकर, पीयूष सोनकर, यश चक्रधारी  एवं सुशांत चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट