दुर्ग
अनुराग सिंह भदौरिया होंगे जिले के नए खाद्य नियंत्रक
27-Jun-2025 4:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 जून। अनुराग सिंह भदौरिया जिले के नए खाद्य नियंत्रक होंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खाद्य नियंत्रकों की जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार श्री भदौरिया की नवीन पदस्थापना दुर्ग जिले में की गई है।
श्री भदौरिया जिले के प्रभारी खाद्य नियंत्रक टीएस अत्री की जगह लेंगे जोकि 30 जून को सेवा निवृत्त होने जा रहे हैं। श्री अत्री खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर के 30 सितंबर 2024 को सेवानिवृत्त होने के बाद 1 अक्टूबर 2024 से जिले के प्रभारी खाद्य नियंत्रक नियुक्त किए गए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


