दुर्ग

डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर अरुण वोरा ने शोक जताया
27-Jun-2025 4:47 PM
डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर अरुण वोरा ने शोक जताया

दुर्ग, 27 जून। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने पद्मश्री से सम्मानित मशहूर कवि, व्यंग्यकार डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे हमारे बाबूजी मोतीलाल वोरा के अत्यंत करीबी रहे। उनकी रचनाएं सिर्फ हंसी नहीं लाती थीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने का भी कार्य करती थीं। कला, संस्कृति और साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
 


अन्य पोस्ट