दुर्ग

सत्तीचौरा में शिव वाटिका का लोकार्पण
26-Jun-2025 6:06 PM
सत्तीचौरा में शिव वाटिका का लोकार्पण

दुर्ग, 26 जून।  गंजपारा वार्ड 36 के शताब्दी वर्षों पुराने कुएं की सफाई करवाकर, आसपास सौंदर्यीकरण करके, शिव वाटिका के रुप में गंजपारा का ऐतहासिक धरोवर बनाया गया, जिसका लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वार्ड 36 की पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने बताया कि गंजपारा में 100 वर्ष से भी अधिक पुराने कुँए की सफाई जन समर्पण सेवा संस्था, बोलबम सेवा समिति एवं गंजपारा वासियों के द्वारा कराया गया था, जिसमें दुर्ग नगर निगम पार्षद निधि से रुपए चार लाख की लागत से कुँए के पास नाली निर्माण, कुएं के ऊपर श्री शिव  की विशाल प्रतिमा, आकर्षित साज-सज्जा, आकर्षित पेंटिंग के साथ शिव वाटिका का निर्माण नगर निगम दुर्ग द्वारा कराया गया है।


अन्य पोस्ट