दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 जून। गुरु घासीदास सेवा समिति सतनाम भवन सेक्टर 6 भिलाई नगर जिला-दुर्ग के अध्यक्ष बीएल कुर्रे के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने भिलाई स्टील प्लांट एससी एसटी इम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, महासचिव विजय रात्रे एवं सदस्य अनिल खेलवार, श्री बांधे एवं अन्य सदस्यों के साथ सतनाम भवन सेक्टर -6 में बैठक आयोजित कर भिलाई स्टील प्लांट एससी एस टी इम्पलाइज एशोसिएसन, के नेतृत्व में भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई द्वारा तत्कालीन अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग रामजी भारती के करकमलों से कार्यपालक निदेशक (का. एवं प्रशा.) के गरिमामस उपस्थिति में जैतखंभ निर्माण हेतु भूमिपूजन किए जाने के बाद आज तक निर्माण नहीं कराये जाने से समाज में असंतोष उत्पन्न होने एवं सामाजिक भावनाओं के आहत होने की जानकारी एससी एसटी इम्पलाइज एशोसिएशन को दी।
गुरु घासीदास सेवा समिति सतनाम भवन से. 6 भिलाई नगर, ने एशोसिएशन से अनुरोध किया है कि समाज की भावनाओं के अनुरूप संयंत्र प्रबंधन से पहल कर भूमिपूजन स्थल पर शीघ्र जैतखाम निर्माण कराने का आग्रह किया एवं ज्ञापन सौंपा।
समिति की पहल पर कोमल प्रसाद एवं एशो. के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये व जैतखाम निर्माण के लिए अपना पूरा सहयोग प्रदान करने आश्वस्त किया। समिति के महासचिव नेतराम गिलहरे, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र देशलहरा, सहसचिव टेकराम बंजारे, राजेन्द्र महिलांग एवं कार्यकारिणी सुखरू राम नवरंगे, त्रिलोचन डहरे, नोहर सिंह कुर्रे, बिसाहू राम बघेल एवं वरिष्ठ समाज सेवी एसपी बारले उपस्थित रहे।


