दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 25 जून। हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास पहुंच वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने उनकी माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञात हो कि वैदिक पथ के पथिक स्व. चौधरी मित्रसेन आर्य की पत्नी एवं हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे हिसार के गांव खांडा खेड़ी में किया गया।

आज उनकी शोक श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर विधानसभा विधायक रिकेश सेन भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कैप्टन रुद्रसेन, वीरसेन, व्रतपाल, कैप्टन अभिमन्यु, मेजर सतपाल और देव सुमन की मौजूदगी में माता परमेश्वरी देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भगवान से कैप्टन अभिमन्यु के परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


