दुर्ग

क्रेन की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत
24-Jun-2025 3:00 PM
 क्रेन की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत

दुर्ग, 24 जून। जामुल थाना अंतर्गत फौजी नगर स्थित गोपाल इंड्रस्टीज के सामने एक अनियंत्रित हाइड्रा क्रेन की चपेट में आकर  एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जामुल पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

जामुल पुलिस ने बताया कि संतोषी पारा पावर हाउस  निवासी ठगिया बाई देवांगन (58 वर्ष) सोमवार की सुबह गोपाल इंडस्ट्रीज में काम करने आई थी। रोज की तरह वह अपना काम कर रही थी।  इसी दौरान पानी भरने के लिए जब वह बाहर निकली तब फौजी नगर चौक पर अनियंत्रित होकर आ रही हाइड्रा क्रे न ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वही हाइड्रा चालक मौके से फरार हो गया। इधर महिला को तुरंत बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी ड्राइवर की पतासाजी शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट