दुर्ग

योग दिवस, महिलाओं ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा
21-Jun-2025 4:10 PM
योग दिवस, महिलाओं ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 जून।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तालपुरी स्थित योग साधना केंद्र में योग प्रशिक्षक प्रीति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज विशेष योग सत्र का आयोजन सेक्टर-9 भिलाई में हुआ।
इस वर्ष की थीम ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ को समर्पित इस सत्र में महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्रशिक्षिका ने वृक्षासन, वीरभद्रासन, प्राणायाम व ध्यान जैसे अभ्यास कराए। सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।
ज्ञात हो कि प्रीति श्रीवास्तव, पिछले कई वर्षों से योग के माध्यम से स्वास्थ्य व जागरूकता का संदेश दे रही हैं। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ तन और शांत मन के महत्व को रेखांकित किया गया।
 


अन्य पोस्ट