दुर्ग

कुमुद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
21-Jun-2025 4:04 PM
कुमुद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

दुर्ग, 21 जून। शनिवार को नाना नानी दादी दादी पार्क दुर्ग में कुमुद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें योग गुरु श्याम देव एवं योगी घनश्याम देवांगन  की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया। जिसमें योग गुरु द्वारा एक घंटा योग्य आसन कराया गया, जिसमें गुरूजी द्वारा कहा गया योग करने से शरीर और मन स्वस्थ रहता है और जीवन में व्यक्ति हर परिस्थिति में खुश रहता है। योगासन व्यक्ति को प्रतिदिन  करना लाभकारी है गुरूजी द्वारा बताया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अमोल शेंडे योग दिवस में उपस्थित रहे सहयोगी सदस्य सागर, राहुल, गुरु प्रसाद, रीकी, अजय रामटेक, अमित गुप्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट