दुर्ग

जिला ग्रामीण अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देने कांग्रेस नेता पहुंचे धौराभांठा
21-Jun-2025 3:35 PM
जिला ग्रामीण अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देने कांग्रेस नेता पहुंचे धौराभांठा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 जून।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर के 47वें जन्म पर दुर्ग जिले के कांग्रेस नेता और उनके समर्थक बधाई देने उनके गृह ग्राम धौराभांठा पहुंचकर उनके दीर्घायु होने की कामना किए।  जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर ने सुबह 9 बजे धान खरीदी केंद्र सेलूद में पर्यावरण संरक्षण की संदेश देने सबसे पहले वृक्षारोपण किया। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भिलाई 3 स्थित निवास में भेंट मुलाकात कर आशीर्वाद लिए इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मिठाई खिलाकर जन्म दिन की बधाई दिए। साथ ही श्री ठाकुर ने अपने घर में आगंतुक अतिथियों एवं समर्थकों के साथ पौधारोपण किया।

हम सभी को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को अपनी आदत बनाना चाहिए ताकि हम आने वाली पीढिय़ों को एक अच्छा स्वच्छ वातावरण दे सकें। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए पौधा जब तक पेड़ का रूप नहीं ले तब तक उनकी देखभाल करते रहना चाहिए। आज के समय की मुख्य जरूरत है हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार होते है पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
 

बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर को उनके जन्म दिन की बधाई देने गृह ग्राम धौराभांठा में पूर्व विधायक दुर्ग शहर अरुण वोरा, पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, आरएन वर्मा, ओनी महिलांग, रामप्यारी वर्मा, सुनीता चनेवार, करीम खान, प्रहलाद वर्मा, द्वारिका साहू, अश्विनी साहू, रिवेन्द्र यादव, दीपक दुबे, संजय देशमुख, अरुण वर्मा, डीकेंद्र हिरवानी, गोपाल देवांगन, नीरज सोनी, संजय कोहले, अल्ताफ अहमद, मुकेश साहू, प्रवक्ता नासिर खोखर, अनूप वर्मा, आनंद कपूर ताम्रकार, तिलक राजपूत, मोहित वाल्दे, शिशिरकांत कसार, सौरभ ताम्रकार, सुमित घोष, बिजेंद्र भारद्वाज, प्रदीप चंद्राकर, हीरा वर्मा, आकाश ठाकुर, अजय सिंगार,  रायसिंह ढिक़ोला, विनोद गुप्ता, पप्पू श्रीवास्तव, संतोष सोनी, दीपक भाटिया, दीपक ठाकुर, हरीश ठाकुर, विक्की चंद्राकर, सोमेश चंद्राकर सहित अन्य उपस्थित थे।---


अन्य पोस्ट