दुर्ग

योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक विधि है...
21-Jun-2025 3:29 PM
योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक विधि है...

शांतिवन प्रखर वेलफेयर फाउंडेशन का आयोजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिवन प्रखर वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा दुर्ग जिले के ग्राम कुथरेल में योग का आयोजन किया गया, जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के योग शिक्षक प्रदीप चंद्राकर द्वारा योग अभ्यास कराया गया।  जिसमें मुख्य रूप से लोमस चंद्राकर सभापति जनपद पंचायत दुर्ग, दीनानाथ चंदाकर के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा, महिला एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को इस बार हरित योग थीम पर मनाया गया जिसके अंतर्गत सभी अतिथियों को पौधा भेंट किया गया। सभी ने पौधारोपण करने का संकल्प लिया। इस आयोजन को लेकर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रेमलाल देशमुख ने कहा कि योग का उद्देश्य आत्मिक शांति मानसिक स्थिरता और शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त करना है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक विधि है। योग के लिए हमें हर दिन समय निकालने की जरूरत है। आयोजन को वृहद रूप में किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। योग से सभी के चेहरे खिल उठे। योग का सभी ने भरपूर आनंद उठाया।
 

 

योग के दौरान  प्रमुख रूप से  ग्राम पंचायत कुथरेल के सरपंच श्रीमती गीता गजपाल,पूर्व सरपंच राजश्री प्रेरणा चंद्राकर, अध्यक्ष प्रेमलाल देशमुख, सचिव नागेन्द्र चंद्राकर, कोषाध्यक्ष किशोर देशमुख, सह सचिव वेदु साहू, कमलेश देशमुख, मेनका देशमुख, रुची चंद्राकर,  राजेश चंद्राकर, नेवेन्द यादव ,भोजराज ढीमर, जयश्री चंदाकर, दुष्यंत देशमुख,  देवनारायण सोनवानी, गंगा राम चंद्राकर व बच्चे उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट