दुर्ग

रजनी बघेल के जन्मदिन पर सुंदरकाण्ड
20-Jun-2025 7:02 PM
रजनी बघेल के जन्मदिन पर सुंदरकाण्ड

उतई, 20 जून। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल के जन्मदिन के अवसर पर राम सेवा संघ परिवार साजा अध्यक्ष गोपाल वर्मा के द्वारा आचार्य पंडित कान्हा एवं देव जी महाराज के  सुंदरकांड पाठ हनुमान चालीसा पाठ व हनुमान जी का अभिषेक और साथ में महाभण्डारा का आयोजन हनुमान मंदिर सेक्टर 9 भिलाई में किया गया।  जिसमें बड़ी संख्या में साजा क्षेत्र से महिलाओं ने भाग लिया। बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का सांसद निवास में तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पारिवारिक सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट