दुर्ग

तीरथ राम को पीएचडी
18-Jun-2025 5:30 PM
तीरथ राम को पीएचडी

दुर्ग, 18 जून। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से संबद्ध शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के भौतिक शास्त्र विभाग के शोधार्थी तीरथ राम को लुमिनिसेंस विषय पर किए गए शोधकार्य हेतु डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। यह शोधकार्य डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा शोध निर्देशकद्ध एवं डॉ. जगजीत कौर सलूजा सह शोध निर्देशक के निर्देशन में पूर्ण हुआ। शोध के दौरान तीरथराम द्वारा 9 अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र तथा 3 पुस्तक अध्याय (बुकचेप्टर) प्रकाशित किए गए जो उनकी अकादमिक प्रतिभा एवं शोध के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं। उनका शोधकार्य लुमिनिसेंस तकनीक के क्षेत्र में नवीन संभावनाओं और इसके अनुप्रयोगों को रेखांकित करता है, जो भावी वैज्ञानिक अनुसंधानों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि पर तीरथराम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट