दुर्ग
क्षेत्र में बेहतर वातावरण के लिए मांग की गई
17-Jun-2025 5:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 17 जून। समाजसेवी संगठन हंंसराज नवयुवक मंडल द्वारा निगम के महापौर अल्का वाघमार से कॉलोनी में व्याप्त अव्यवस्थाओं के निराकरण हेतु निवेदन किया गया। जिसमें नाली संधारण, मकानों की जर्जरता व पेयजल,स्ट्रीट लाइट व बढ़ते अपराधों से सुरक्षा जैसे आवश्यक विषयों संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया। महापौर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया अधिकारियों ने बताया शासन से राशि स्वीकृत होने पर त्वरित कार्य प्रारंभ किया जाएगा। ज्ञात हो कि हंंसराज नवयुवक मंडल संगठन को गत दिनों रायपुर की मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित भी किया गया जिसमें पद्मश्री फूलबासन यादव व छ.ग. राज्य बाल अधिकार आयोग की अध्यक्षा वर्णिका शर्मा ने भी संगठन के कार्यों की सराहना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


