दुर्ग

ऑनलाइन जॉब में टास्क देकर लाखों की धोखाधड़ी
17-Jun-2025 3:36 PM
ऑनलाइन जॉब में टास्क देकर लाखों की धोखाधड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 जून। अज्ञात मोबाइल धारक ने ऑनलाइन जॉब करने का झांसा देखकर पीडि़ता से 7,46,800 रुपए जमा कराकर धोखाधड़ी किया। इसको लेकर पीडि़ता ने पुलगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन जॉब करने का झांसा पीडि़ता को दिया गया। प्रार्थिया श्रद्धा मुंदड़ा पति लोकेश निवासी ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगांव ने शिकायत दर्ज कराई की 27 मई 2025 की सुबह को अपने घर ऋषभ ग्रीन सिटी में थी। उसी समय मोबाइल धारक में फोन नंबर पर जॉब के लिए मैसेज किया था जिसमें बेसिक डिटेल मांगा गया था। इसके बाद फिर एक लिंक भेजा गया था और ग्रुप ज्वाइन करने के लिए बोला गया था।  प्रत्येक दिन प्रार्थिया को 20 टास्क आते थे जो पूरा कर देना पड़ता था और यह टास्क होटल की रेटिंग से संबंधित होता था, जिसमें रिव्यू स्टार दिया जाता था। स्क्रीनशॉट लेकर रिसेप्शनिस्ट को टेलीग्राम के माध्यम से भेजते थे। दिन भर का टास्क पूरा होने पर उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते में ऑनलाइन पेमेंट आता था। 27 में को 180 रुपए तथा 200 रुपए, दूसरे दिन 1040 रुपए, 3900 रुपए, 1350 रुपए, 500 रुपए, 800 रुपए आदि आते रहे। इसी तरह प्रतिदिन उसके खाते में 39,170 रुपए ऑनलाइन पेमेंट आ गए थे टास्क में से कुछ टास्क ऐसे थे जिसमें कुछ पैसे भरना पड़ता था, फिर वह टास्क पूरा होने के बाद प्रॉफिट के साथ बढक़र मिलेगा ऐसा उसे बोला गया था।

 

पीडि़ता को बताया गया था कि यह ग्रुप टास्क है उसमें एक की गलती के कारण सबको पैसे भरने पड़ेंगे। अपने फंसे हुए पैसे को निकालने के चक्कर में एक-एक करके सब पैसे भरते गए। इस प्रकार पंजाब नेशनल बैंक के खाते में पीडि़ता ने अलग-अलग दिनांक को रुपए भेजे थे। इस तरह कुल टोटल 7,46,800 रुपए हो चुके थे। जब पीडि़ता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल किया। परेशान होकर पीडि़ता ने इसकी शिकायत थाना में की है।


अन्य पोस्ट