दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 17 जून। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में उतई क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर उतई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम खोपली ईटा भ_ा एवं उतई बाजार में जाकर दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।
जिनके द्वारा अपना नाम अर्जुन कोसरे (20) निवासी ग्राम खपरी सिलौटी थाना भखारा जिला धमतरी एवं राजन डहरे उर्फ राजा (23) निवासी इंदिरा नगर थाना उतई जिला दुर्ग का निवासी होना बताए।
आरोपी द्वारा थाना उतई क्षेत्र में देउरझाल तालाब के पास से मोटरसाइकिल पल्सर एवं महिला अस्पताल उतई तथा दुर्ग थाना कोतवाली जिला धमतरी, थाना सिलतरा रायपुर क्षेत्र से भी वाहन चोरी करना बताया गया। चोरी गए मोटरसाइकिल को महेंद्र कुमार मंडले (30) तथा तरुण कुमार गेंड्रे (41) को बेचना स्वीकार किया गया। थाना उतई के अपराध क्रमांक 117/2025 में चोरी गए वाहन एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 के डब्ल्यू 8056 तथा अपराध क्रमांक 221/2025 में चोरी गए वाहन पल्सर क्रमांक सीजी 07 सीक्यू 9509 तथा अन्य थाना के अपराध में चोरी गए वाहन को आरोपियों से जब्त कर कार्रवाई किया जा रहा है। आरोपियों को पृथक से न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया।


