दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 जून। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इस कार्यकाल में कई बड़े संकल्प लिए गए। जो संकल्प सिद्धि की ओर आगे बढ़े है। केन्द्र सरकार द्वारा अनेक योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णय से 11 साल के कार्यकाल में देश को संवारने कार्य किया गया है।
मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जन कल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नया आयाम देने की भावना रही है। बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने न केवल देश की सीमा सुरक्षित की, बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। उक्त बातें दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मरोदा-पुरैना मंडल के रिसाली मां कल्याणी शीतला मंदिर भवन में आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित भारत का अमृतकाल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर अपने विचार भी साझा किए।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला भाजपा कार्यालय मंत्री मनोज सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त निर्णय के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों व एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत सिर्फ शांति की बातें नहीं करता है, बल्कि घर में घुसकर आतंक को मिट्टी में मिला देता है। भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर शिखा तिवारी ने भाजपा प्रवेश किया। इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, एमआईसी सदस्य निलेश अग्रवाल, मरोदा ईश्वरी साहू, गजेंद्री कोठारी, ममता नवीन सिंह, राजू राम, सपहा, डामन सार्वा, राजेंद्र यादव, गैंद लाल, रंजन सिन्हा, संतोष कुशवाहा, दिलीप सोनी, योगेश महिपाल, उपेंद्र रिगरी, व्यास नारायण वर्मा, धनुष यादव, विद्या देवी, आरती पाण्डे, माला सिंह, अंजू देवांगन, सितारा विश्वकर्मा, झारा दलाई, लता निषाद प्रेमी साहू, डि साईं, बी. गणपति, सन्नी साहू, गांधी बाग, गोविन्द राम साहू, नंदू साहू, बृज सिंह, मनोज कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


