दुर्ग
मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़े भक्त
14-Jun-2025 5:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 14 जून। गायत्री मंदिर वार्ड संतराबाड़ी स्थित मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर एवं दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का चतुर्थ वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दोपहर में शिवजी का रुद्राभिषेक एवं महाआरती की गई। शाम को आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई। भजन संध्या में महादेव और हुनुमान के भजनों की धुन में श्रद्धालुओं ने नाच गाकर अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की। वार्षिकोत्सव पर शाम को महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाप्रसादी ग्रहण करने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य कमलेश सिंह, अधिवक्ता प्रांजल सिंह के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


