दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 जून। श्री राम सिंधी पंचायत वैशाली नगर द्वारा समर कैंप का आयोजन किया गया है जो की 5 से 15 जून समय शाम 4 से 5 बजे तक चलेगा स्थान सिंधु भवन सुंदर नगर भिलाई में अयोजित किया जा रहा है।
5 जून समर कैंप के पहले दिन समर कैंप में विशेष सिंधी बोली जो आजकल के सिंधी समाज बच्चों में विलुप्त के कगार पर है उसे उभारने के लिए विशेष सिंधी बोली की कक्षाएं लगाई जा रही है इसके अलावा महिलाओं को सिलाई,कढ़ाई केक बनाना,मेकअप आर्टिस्ट इन सभी की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इस समय कैंप में आस पास के जितने भी सिंधी समाज हैं वह समर कैंप का फ़ायदा उठा सकते हैं जो की श्री राम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दिलीप पवानी के नेत्रत्व में नई कार्यकारिणी समिति के साथ काम किया जा रहा है! समर कैम्प के पहले दिन जो विशेष रूप से उपस्थित थे उसमें अध्यक्ष दिलीप पवानी कार्यकारिणी समिति से गोपी पर्यानि, गोपी राजपालनी व अन्य पदाधिकारी उपस्थति थे। यह जानकारी श्री राम सिंधी पंचायत के मीडिया प्रभारी मनोहर कृष्णानी ने दी।


