दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 जून। श्री गहिरा गुरु धाम यादव सांस्कृतिक भवन वार्ड 24 आमदी वार्ड में निर्जला एकादशी पर्व पर गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित दुर्ग ने भगवान श्री कृष्ण पूजा अर्चना उपरांत उपवास तोड़ कर, 2022 कोरोना काल से बंद पड़े, गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित दुर्ग का संचालन सुचारू रूप से शुरू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर संस्था का शेयर होल्डर रसीद का लोकार्पण किया गया। एक शेयर 100 रुपये का है, सदस्यता शुल्क 10 रुपये रखा गया है। सत्र 2020 में गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित दुर्ग का गठन सर्व समाज की महिलाओं ने स्वरोजगार के अवसर जुटाने के लिए स्व. हेमचंद यादव, कैबिनेट मंत्री के संरक्षण में किया गया था। साथ ही गोपिका भवन का निर्माण बैगापारा में किया गया था, मगर कोरोना महामारी के साथ यह संस्था बंद पड़ा है।
आज पुन: उसका संचालन सर्व समाज मातृ शक्तियों द्वारा किया जाएगा जिसके लिए, सुशासन तिहार योजना में आर्थिक सहयोग के लिए आवेदन दिया गया है। गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित दुर्ग के सर्व सम्मति से वर्षा रितु यादव को अध्यक्ष, मंजू ठाकुर को उपाध्यक्ष, सुभद्रा साहू को सचिव, आशा निर्मलकर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर संध्या यादव, करूणा यादव, सुशीला बाई वैष्णव, गौरी यादव, पार्वती ठाकुर, ईश्वरीय अंगारी, प्रभा यादव, नीलम भंडारी, लीला यादव, त्रिवेणी यादव, श्रीफुलबसिया मानिकपुरी उपस्थित थे। इस संस्था में जुड़ कर सर्व समाज महिलाएं जुड़ कर प्रतिमाह 15-20 हजार रुपए सुबह दो घंटे शाम दो घंटे पशुपालन सेवा कर दुग्ध विक्रय कर कमा सकती हैं।


