दुर्ग

अंडर 19 बालक वर्ग में पीसीसी चैलेंजर विजेता
09-Jun-2025 3:17 PM
अंडर 19 बालक वर्ग में पीसीसी चैलेंजर विजेता

दुर्ग, 9 जून। लगातार 18 वर्षों से आयोजित पद्मनाभपुर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता संपन्न इस प्रतियोगिता में पद्मनाभपुर क्रिकेट क्लब की 24 टीमों को चार आयु समूह में बांटा गया था। इन 24 टीमों में 300 खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बालक 19 वर्ष में पीसीसी चैलेंजर विजेता रही तथा बालक 16 वर्ष आयु में पीसीसी टाइगर विजेता बनी। 14 वर्ष आयु में पीसीसी पैंथर विजेता बनी और 12 वर्ष आयु में पीसीसी रॉयल को विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही चारों आयु समूह उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया और सभी चारों आयु समूह से व्यक्तिगत पुरस्कार के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर के पुरस्कार के साथ-साथ सभी मैच के मैन ऑफ द मैच इसके अतिरिक्त हर मैच में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी और 100 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी तथा 5 या 5 से अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया।

 पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र ठाकुर एवं पद्मनाभपुर वार्ड 45 तथा 46 के पार्षद संजय अग्रवाल, लीलाधर पाल तथा बोरसी पश्चिम वार्ड 52 के पार्षद गुलशन साहू, महावीर क्रिकेट क्लब के सचिव संजय साहू तथा पद्मनाभपुर क्रिकेट क्लब के सचिव मनोज शुक्ला, कोच रमेश साहू, आशीष वर्मा, मोहम्मद कैफ, ऋतुराज भाटिया, वी पद्मनापुर क्रिकेट क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे। बालकों के अतिरिक्त हर टीम में एक-एक बालिका खिलाड़ी को भी शामिल किया गया।


अन्य पोस्ट