दुर्ग

विधायक गजेन्द्र ने किया भूमिपूजन
07-Jun-2025 6:02 PM
विधायक गजेन्द्र ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 जून।  दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 19 में सीमेंटीकरण सडक़ बनाने विधायक गजेन्द्र यादव ने महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, स्थानीय पार्षद व नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किये।

विधायक के पहल से शहर के सभी कच्ची सडक़ों को दुरुस्त करने और पानी निकासी हेतु नाली निर्माण का काम लगातार किया जा रहा है। नागरिकों के मांग अनुरूप विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति विष्णुदेव साय सरकार में मिल रही है।  क्षेत्र की जनता ने सडक़ खराब होने के कारण आने जाने में हो रही समस्या से अवगत कराते हुए सीसी रोड की मांग किये थे, जिससे आवागमन बेहतर हो सके।

विधायक ने सडक़ बनने की नागरिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के, भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा की पटरीपार वार्ड 19 में सीमेंटीकरण सडक़ व नाली निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। क्षेत्र के विकास के लिए हम लगातार कार्यरत हैं।

विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी है। वार्ड को विकसित बनाने वार्डवासियों से संवाद कर क्षेत्र आवश्यकताओं पर चर्चा किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य कांशीराम कोसरे, ललिता सावित्री दमाहे, मनीष साहू, शेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर, मनीष साहू, वार्ड पार्षद रंजीता प्रमोद पाटिल, मनीष कोठारी, अरुण सिंह सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट