दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जून। शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद,अब शहर को व्यवस्थित करने और बाजार को और बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने के लिए गुमटियाँ बनाने की तैयारी की जा रही है।
महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा,एमआईसी देवनारायण चन्द्राकर, बाजऱ विभाग प्रभारी शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,काशीराम कोसरे,मनीष साहू,नीलेश अग्रवाल,कमल देवांगन, गुलाब वर्मा,संजय अग्रवाल,मनीष कोठारी,गुलशन साहू, बाजार अधिकारी शुभम गोइर के साथ शनिचरी बाजऱ,नींबू लाइन और गंजपारा क्ष्रेत्र का दौरा कर अतिक्रमण को हटाने के बाद,व्यापारियों को व्यवस्थित करने के लिए गुमटियाँ बनाने की योजना बनाई जा रही है। निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाने के बाद, अब शहर के निगम प्रशासन ने सडक़ों को चौड़ा करने और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यवस्थापन किया है।
महापौर ने कहा इसके साथ ही, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बाजार को व्यवस्थित करने के लिए गुमटियाँ बनाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने ये भी कहा कि इन गुमटियों से न केवल बाजार को व्यवस्थित किया जा सकेगा बल्कि व्यापारियों को भी एक उचित स्थान मिलेगा। यह कदम कई तरह से फायदेमंद साबित होगा। सडक़ों को चौड़ा करने और गुमटियाँ बनाने से शहर में व्यवस्था बढ़ेगी और यातायात सुचारू रूप से चलेगा। महापौर ने कहा 100 गुमटियां बनवाने की तैयारी के लिए अधिकारी को निर्देश कर दिया है। उन्होंने कहा गुमटियाँ व्यापारियों को एक उचित स्थान प्रदान करेंगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को व्यवस्थित ढंग से कर सकेंगे।उन्होंने कहा गुमटियाँ शहर के सौंदर्य को भी बढ़ाएंगी। यह कदम शहर को और अधिक व्यवस्थित और सुंदर बनाने में मदद करेगा।


