दुर्ग
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज-विधायक गजेंद्र व मेयर ने किया पौधरोपण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून। नगर निगम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम से पर्यावरण एवं पृथ्वी के प्रति जागरूकता और संरक्षण के लिए गुरुवार को महाराजा चौक से साइकिल रैली निकाली गई।
मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पर्यावरण राष्ट्रीय प्रभारी सरोज पांडेय, विधायक गजेंद्र यादव, मेयर अल्का बाघमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, कमिश्नर सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा, प्रभारी काशीराम कोसरे और एमआईसी सदस्य तथा पार्षदों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाराजा चौक से प्रगति मैदान बोरसी में समापन किया गया। पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली निकालकर पर्यवारण संरक्षण का संदेश दिया।
शहर को हरियाली की दिशा में संवारने विधायक गजेंद्र यादव, सभापति श्याम शर्मा तथा बड़ी संख्या में बच्चे व पर्यावरण प्रेमी सायकिल रैली में शामिल हुए। प्रकृति से जो पाया है उसे लौटाने का प्रयास है पौधरोपण। इस दौरान अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम से पर्यावरण एवं पृथ्वी के प्रति जागरूकता और संरक्षण के लिए नागरिको के साथ फलदार व छायादार पौधे रोपे।
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे मानव जीवन, जीव जंतु व पेड़ पौधे पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी पौधारोपण को लाभकारी बताया गया है। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र के समान होता है। नतीजतन हर एक लोगों को कम से कम एक एक पौधा निश्चित रूप से लगाने की अपील की।
उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने छात्र-छात्राओं व नगर वासियों को फलदार व छायादार वृक्ष लगाने की अपील की। सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि यह केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि भावी पीढिय़ों को एक स्वच्छ, हरित और सुंदर वातावरण सौंपने की दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रभारी काशीराम कोसरे ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाना बेहद जरूरी है। पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, लीना देवांगन, मनीष साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, उषा टावरी, सरिता मिश्रा व पार्षद गण,कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहें।
वृक्षारोपण के बाद प्रगति मैदान बोरसी में अतिथियों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने एवं प्रदूषण से बचाए रखने पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ व हराभरा प्राकृति प्रदान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं जिम्मेदारी भी है।


