दुर्ग

नाचा हमारी लोक विधा है इसे सहेजकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी- गोपीकृष्ण
06-Jun-2025 9:07 PM
नाचा हमारी लोक विधा है इसे सहेजकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी- गोपीकृष्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 6 जून।
विगत दिनों ग्राम बेरला में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से लोकमया छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच कुम्हारी के बैनर तले नाचा महोत्सव का आयोजन किया गया।
 इस आयोजन में  नाचा विधा की गुदूम नाचा, खड़े साज नाचा और बेठकी नाचा का कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया ग्राम हसदा हतपान, ग्राम ऊपरवारा एवं  रामपुर में हजारों दर्शकों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में  बेरला के सरपंच  और  संगीतकार  गोपी कृष्ण धीवर उपस्थित रहे उन्होंने कार्यक्रम को बहुत सराहा।

 


अन्य पोस्ट