दुर्ग

हाईवा की टक्कर से बाइक चालक घायल
04-Jun-2025 4:21 PM
हाईवा की टक्कर से बाइक चालक घायल

दुर्ग, 4 जून। उमरपोटी से उतई जा रहे युवक की मोटरसाइकिल को हाईवा ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे युवक को चोटे आई और उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल उतई ले गए। जहां से हायर ट्रीटमेंट के लिए प्राइवेट एंबुलेंस से शंकराचार्य अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है।

 

उतई पुलिस हाईवा चालक के खिलाफ धारा 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लगनु राम टंडन उमर पोटी निवासी है और वह रोजी मजदूरी का काम करता है। 2 जून को उसके चाचा का लडक़ा संतोष टंडन 35 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डीलक्स सी जी 07 एल एम 7294 से उमर पोटी से उतई जा रहा था। दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही वह पुराना भट्टी के सामने उमर पोटी रोड उतई के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही हाईवे ट्रक सी जी 07 सी ए 9358 के चालक ने अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए संतोष टंडन की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे संतोष टंडन रोड पर गिर गया और उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई, वहीं मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।


अन्य पोस्ट