दुर्ग
'छत्तीसगढ़ 'संवाददाता
भिलाई नगर, । जून। शुक्रवार को छावनी थाना प्रभारी मोनिका पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौड़ से अमर सोनकर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा भिलाई मिलकर जिला पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन पत्र देकर भिलाई पावर हाउस स्थित ओवर ब्रिज पर राड, एंगल को चोरी करने वाले तथा इस चोरी के सामान को खरीददारी करने वाले कबाड़ी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई।
आवेदन पत्र में कहा गया है कि विगत कई वर्षों से भिलाई पावर हाउस, आम्बेडकर चौक के ऊपर स्थित फ्लाईओवर में लगे रेलिंग पर लगे छड, एंगल की चोरी की जा रही थी। जिसके कारण फ्लाईओवर विभिन्न स्थानों से रेलिंग विहीन हो गया था जिसके कारण कभी भी गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती थी। अभी कुछ दिनों पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से पुनः ब्रिज के संधारण का कार्य किया गया है। रेलिंग के राड निकाल लिए जाने कारण कभी
भी अप्रिय घटना घट सकती थी और ऐसी ही एक घटना 18 मार्च को हुई। जब फ्लाईओवर से हेलमेट पहना एक व्यक्ति तारो में उलझता हुआ ब्रिज से नीचे गिरा। पुलिस द्वारा तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। इसग्लिाए सदैव ब्रिज से आते जाते समय मैं इस अज्ञात चोर पर नजर रख रहा था।
29 मई को दोपहर एक व्यक्ति को ब्रिज की रेलिंग तोड़ते देख तत्काल छावनी थाना प्रभारी मानिका पांडेय को फोन कर बताया, उन्होंन भी शीघ्र पुलिस पार्टी को ब्रिज पर भेजा। तब तक वह व्यक्ति आवश्यकतानुसार राह को तोड़कर चद्दर में लपेट कर ले जाने लगा। पुलिस के आने पर पुलिस पार्टी को मेरे द्वारा उसका हुलिया बताया गया। पुलिस का एक सिपाही उसे पहचान गया। यदि इस प्रकार के व्यक्ति और इससे राड, एंगल खरीदने वाले कलाड़ी के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो पुनः फ्लाईओवर रेलिंग विहीन हो जाएगा और कई स्थानों पर हो भी चुका है जिसके परिणामस्वरूप कभी भी पुनः कोई गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती है।
.369


