दुर्ग

उतई/दुर्ग, 31 मई। उतई पुलिस को लूट के एक प्रकरण के आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी श्यामलाल साहू निवासी अंडा थाना ने उतई थाना में आकर शिकायत की थी कि 24 मई को वह अपने काम से अपने मजदूर पूजा राजपूत के साथ घर जा रहा था। गर्व कॉलेज के पास साइड देखने गया था। बरसात होने से वहीं रुक गया था। तभी तीन लडक़े आए और प्रार्थी से गाली-गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की। इसके बाद कटर से मार देंगे कहकर डराया और जेब में से पर्स निकालकर भाग निकले थे।
पूजा राजपूत ने बताई कि तीन लडक़ों में से दो लडक़े ग्राम पुरई के गोविंद यादव और घुंघरू यादव थी। पुलिस ने आरोपी मोतीराम पुरई, गोविंद यादव निवासी ग्राम पुरई एवं राजवीर सिंह निवासी ग्राम पुरई को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने प्रार्थी को मारपीट कर करने के बाद पर्स लूटने स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने कटर ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं नगदी 100 रुपए जब्त किए हैं।