दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 मई। छग चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं एमएसएमई उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को एक देश एक चुनाव पर संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिव रतन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, विजय बघेल सांसद दुर्ग,अलका बाघमार महापौर दुर्ग ,ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बिचपुरिया व विशिष्ट जनों में तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
विकसित भारत के लिए मील का पत्थर एक देश एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बार बार चुनाव देश के विकास में तो बाधक होते ही है साथ ही देश की अर्थ व्यवस्था को भी कमजोर करते है। एक देश एक चुनाव से लगभग 5 लाख करोड़ का व्यय बचाया जा सकता है जो जीडीपी बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि एक चुनाव का बड़ा लाभ यह भी की एक मतदाता एक स्थान पर मतदान कर सकता है और प्रत्याशी भी एक स्थान से ही चुनाव लड़ सकता है। मतदाता सूची की त्रुटिया भी कम होगी।
सभा को संबोधित करते है सांसद विजय बघेल ने कहा कि एक चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करेगा बार बार चुनाव से शासकीय कर्मचारियों के अनुपस्थिति की वजह से शासकीय कार्य मे निरंतरता नही रहती।
छ ग चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि विकसित भारत का आधार है एक देश एक चुनाव और यह प्रस्ताव मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से एक देश एक चुनाव के लिए समर्थन मांगा,सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर हाथ ऊपर कर समर्थन दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला चेम्बर भिलाई, उद्योग चेम्बर, अधिवक्ता संघ, सिंधी समाज व अन्य सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद सिंह,अरविंदर खुराना ,प्रभंजय चतुर्वेदी, उषा बारले,दया सिंह, सी ए श्रीचंद लेखवानी,जेपी गुप्ता,नरसिंग कुकरेजा व अनेक भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारीगण उपस्थित थे।मुख्य अतिथि शिव रतन शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन सुमन कनोजे व सुनील मिश्रा ने किया ।यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


