दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 29 मई। भारतीय जनता पार्टी चरौदा मंडल के तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के सम्मान में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा हनुमान मंदिर बस स्टैंड चरौदा से प्रारंभ की गई।
तिरंगा यात्रा में विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, पुरुषोत्तम देवांगन भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रेम लाल साहू, बिजेंद्र सिंह महामंत्री, विजय जायसवाल एवं सहसंयोजक आकाश ठाकुर, चंद्रकांता माण्डले पूर्व महापौर, न पा परिषद भिलाई चरौदा शशिकांत बघेल एवं सीता साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भिलाई चरौदा, खिलावन सिंह साहू प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सभी अपने हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से नगर गूंज उठा।
इस अवसर पर गौरी शंकर अध्यक्ष भाजपा चरौदा मंडल, राजेश मौर्य संयोजक तिरंगा यात्रा चरौदा मंडल डी वेंकट, प्रसून बंजर्जी, पुष्प लता मंडपे प्रमिला टांडी, परमजीत सिंह, राजेश कुमार मौर्य जी रामा रेड्डी चंद्र प्रकाश पांडे सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे।