दुर्ग

आश्रम में निशक्तजनों को कराया गया भोजन
26-May-2025 9:00 PM
 आश्रम में निशक्तजनों को कराया गया भोजन

दुर्ग, 26 मई। आंचलिक कार्यकर्ताओं ने रविवार को मदर टेरेसा आश्रम , शांति नगर  में भिलाई विद्यालय एलुमनी परिवार के साथ मिलकर सिस्टर इंचार्ज की उपस्थिति में नि:शक्तजनों को भोजन कराया। रविवार की दोपहर को वेजिटेबल  एवं  नान वेजिटेबल भोजन का आयोजन किया गया साथ में स्पेशल दही और मिठाई भी निशक्तजनों को वितरित की गई। सिस्टर जयसन ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को खुद से परोस कर भोजन कराया। इस दौरान लगभग 60 लोगों ने भोजन का आनंद लिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुचित्रा दास, शुभायू दास, बिमान भट्टाचार्य उर्फ दादा, जाविद हसन, दिनेश मिश्रा, पीके  सिंह, संचीत मंडल, शिव शंकर साहू , रूतेन्द्र पांडे  एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट