दुर्ग

शराब के लिए पैसा नहीं देने पर महिला से मारपीट
26-May-2025 8:40 PM
शराब के लिए पैसा नहीं देने पर महिला से मारपीट

दुर्ग, 26 मई। शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर जब पीडि़ता ने रकम नहीं दी तो गांव के ही एक आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटे आई। पीडि़ता की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2), 119 (1), 296, 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता मिथिला क्षत्रीय ग्राम जोरा तराई शीतला पारा निवासी है और वह प्लांट में रोजी मजदूरी का काम करती है। 24 मई की शाम को वह प्लांट से काम करने के बाद अपने घर वापस आ रही थी।  वह चंद्रिका दुकान के पास पहुंची थी उसी समय दुकान के पास बैठा आरोपी मुकेश विश्वकर्मा उसे देखते ही कहा कि शराब पीने के लिए पैसा दे। जब पीडि़ता ने पैसा देने से मना किया तो आरोपी ने कहा कि उसका गेट पास उसे दे दे। गेट पास देने से जब पीडि़ता ने मना किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर गला दबाया और बाल पकडक़र खींचते हुए मारपीट की। इससे  प्रार्थिया के सिर, हाथ, गले में चोटे आई।


अन्य पोस्ट