दुर्ग

बंधन बैंक के तीन खातेदार गिरफ्तार
25-May-2025 6:25 PM
बंधन बैंक के तीन खातेदार गिरफ्तार

दुर्ग, 25 मई। बंधन बैंक शाखा स्मृति नगर भिलाई के 13 बैंक खाता धारकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश में म्यूल बैंक खाता धारकों के तीन आरोपियों को भिलाई से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी प्रेम प्रकाश बांधे 19 साल निवासी हरिनगर कातुलबोर्ड, फैजल अहमद निवासी रामनगर सुपेला भिलाई एवं देवेंद्र कुमार गुप्ता निवासी वैशाली नगर भिलाई द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी की रकम 52716 रुपए एवं खाते में कुल ट्रांजेक्शन 1,61,084 रुपए होना पाया गया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट