दुर्ग

नाम बदलकर रह रहीं दो बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
25-May-2025 6:23 PM
नाम बदलकर रह रहीं दो बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 मई।
अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा से प्रवेश कर अपनी पहचान छुपा कर लगभग 8 वर्षों से नाम बदलकर रह रही दो महिलाओं को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी महिला सनाया नर एवं खुशबू बेगम अपना नाम एवं पहचान छिपकर रह रहे थे। उन्होंने सपना शर्मा एवं रानी पासवान के नाम से फर्जी दस्तावेज एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लिए थे।

पुलिस ने बताया कि 24 मई को जानकारी प्राप्त हुई कि जयंती नगर मोहन नगर स्थित दो संदिग्ध बांग्लादेशी महिला अपनी मूल पहचान छुपाते हुए सपना शर्मा एवं रानी पासवान के नाम से रह रहे हैं। जानकारी मिलते ही एसटीएफ को निर्देशित किया गया। टीम ने पहुंचकर जांच प्रारंभ की। जांच में दोनों ने अपना नाम सपना शर्मा उर्फ सपना मंडल एवं खुशबू उर्फ रानी पासवान नाम बताया। दोनों महिलाओं के दस्तावेज एवं मोबाइल डाटा की जांच की गई।

जांच में पाया गया कि सपना शर्मा उर्फ सपना मंडल का वास्तविक नाम सनाया नूर है जो मूलत जोरहाट जिला दिनाजपुर बांग्लादेश की रहने वाली है और 15 वर्ष पूर्व भारत बांग्लादेश सीमा को अवैध रूप से पार कर बिना वैध दस्तावेज के 8 वर्षों से चंगोराभाटा रायपुर में रह रही है। वर्ष 2019 में कूट रचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अभय शर्मा नाम के व्यक्ति को अपना पति बता कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र तैयार की है।
इसी प्रकार बांग्लादेशी महिला रानी पासवान उफऱ् खुशबू से पूछताछ किया गया जिसमें उसका नाम खुशबू बेगम पिता जेर मोहम्मद निवासी जोबरहाट जिला दिनाजपुर बांग्लादेश का मूल निवासी होना पाया गया है। उसका लगभग 15 वर्ष पूर्व बिना दस्तावेज बांग्लादेश से भारत में प्रवेश कर रहना पाया गया है।

 

दोनों बांग्लादेशी महिलाओं द्वारा बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में निवासरत होकर बांग्लादेशी नागरिक की मूल पहचान को छुपाते हुए छलपूर्वक फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार किया गया था। जिसको लेकर आरोपी सनाया नूर उर्फ सपना शर्मा तथा खुशबू बेगम उर्फ खुशबू उर्फ रानी पासवान के खिलाफ धारा 318 (4), 319 (2), 336 (3), 3(5), विदेशी नागरिक विषयक अधिनियम 1986 की धारा 14, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 एवं पासपोर्ट अधिनियम 1920 की धारा 3 के तहत  कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट