दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 मई। पहलगाम में हुए आतंकवादी घटना के पश्चात देश के तीनों सेनाओं के संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन को लेकर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में महापौर अलका बाघमार एवं दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में दुर्ग के चंडी मंदिर से माता चंडिका की पूजा अर्चना कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथ में लेकर महिलाओं ने सिंदूर यात्रा निकाली।
सिंदूर यात्रा में मुख्य रूप से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंत्री दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बानी सोनी, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी महिला मोर्चा स्वाति साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सिंदूर यात्रा के पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी घटना के पश्चात देश में आक्रोश का माहौल और देश का हर नागरिक चाहता था। आतंकी घटना के अंजाम देने वाले को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने जन भावनाओं के अनुरूप देश को खुली छूट दी और देश की तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसमें पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकाने ध्वस्त हो गए। कई कई एयरबेस तबाह हो गए, यहां तक की पाकिस्तान द्वारा जो हमले हमारे देश में किए गए हमारे देश की सेना क्षमता का इस्तेमाल करते हुए उनके द्वारा दागे गए मिसाइल को आसमान में ही नष्ट कर दिया।
।
दुर्ग महापौर अलका बाघमार ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह की आतंकी घटना देश में पहलगाम में हुई निश्चित तौर पर पूरा देश स्तब्ध रह गया। हर कोई चाहता था कि इस तरह की घटना को जो कोई अभी अंजाम दिया है उसे उसके कृत्य का कठोर सजा मिले और देश की सेना ने समस्त देशवासियों का भावनाओं की अनुरूप पाकिस्तान को उसके नुमाइंदों को मुंह तोड़ जवाब देते हुए उन्हें जमीनदोज कर दिया। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने संबोधित किया।
तिरंगा रैली में रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, कौशल साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नवीन पवार, तेखन सिन्हा, पिंटू चोपड़ा, बिंदु भुवाल, ममता देवांगन, विद्या नामदेव, मौसमी ताम्रकार, झरना वर्मा, शीतल जंगीर, रोशनी साहू, लीना दिनेश देवांगन, शशि द्वारका साहू, सावित्री दमाहे, सुरुचि उमरे, रंजीता प्रमोद पाटिल, ललिता ठाकुर, मनोज सोनी, सविता साहू, मनीषा सोनी, कल्पना यादव, सीमा तिडके, प्रीति राजपूत, प्रीति साहू, रानी सोनी, क्षमा तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय सहित बड़ी संख्या नारी शक्ति उपस्थिति रही


