दुर्ग

सामान्य से 4 डिग्री कम तापमान रहने के बावजूद दुर्ग प्रदेश में रहा सबसे ज्यादा गर्म
19-May-2025 10:35 PM
सामान्य से 4 डिग्री कम तापमान रहने के बावजूद दुर्ग प्रदेश में रहा सबसे ज्यादा गर्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 मई।
रविवार सुबह हल्की बारिश के बाद दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आया। सामान्य से 4 डिग्री कम तापमान रहने के बावजूद दुर्ग प्रदेश आज सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक मेघ गर्जन व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 

जानकारी के अनुसार दुर्ग में आज अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। वहीं आगामी 3 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका पंजाब के मध्य भाग से उत्तरी बंगलादेश तक हरियाणा के मध्य भागों, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी गंगा के मैदानी, पश्चिम बंगाल के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से होते हुए 0.9 किमी ऊपर बनी है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम और समीप वर्ती दक्षिण पूर्व में समुद्र तल से1.5 और 5.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम दिशा में झुका हुआ है।


अन्य पोस्ट