दुर्ग

चरोदा निगम ने तिरंगा रैली निकालकर भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य का जयघोष किया
19-May-2025 10:04 PM
चरोदा निगम ने तिरंगा रैली निकालकर भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य का जयघोष किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 मई।
छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन दुर्ग से प्राप्त निर्देशानुसार शनिवार को भिलाई चरोदा निगम प्रशासन की ओर से तिरंगा रैली यात्रा आयोजित की गयी। जिसमें जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों, शहर के गणमान्य प्रबुद्ध नागरिकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चंद्राकर की अगुवाई में सुबह 10 बजे से तिरंगा रैली यात्रा का आगाज किया गया। निगम कार्यालय से प्रारंभ हुयी तिरंगा रैली भारत माता के जयघोष एवं तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए शहर के अनेकों स्थानों पर पहुंची।  निगम द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली नगर भ्रमण यात्रा में भिलाई 3 एवं चरोदा में रहने वाले नागरिकों ने सैकडों की संख्या में अपनी सहभागिता प्रदान की। साथ ही जगह जगह रैली का उत्साहवर्धन लोगों द्वारा किया गया। हिन्दूस्तान जिंदाबाद और हम सेना के साथ है के नारों से शहर की फिजा में राष्ट्रप्रेम उमड़ता देखा गया। अन्नापूर्णा भवन से जैन मंदिर के रास्ते बाजार मार्ग होते हुए मुख्य सडक़ पर आने के बाद सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से बढ़ते हुए पुलिस थाना भिलाई 3 के सामने से होकर निगम कार्यालय में रैली का समापान किया गया।
 

तिरंगा रैली निकालने का उद्देश्य भारत की तीनों सेना जल-थल-वायु सेनाओं का अभिनंदन करना था। जिन्होंने पहलगाम आंतकी हमले में हमारे देश के निर्दोष नागरिकों पर हुए प्राणघातक हमले का मुंहतोड़ जवाब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दे दिया है। तिरंगा रैली यात्रा में भिलाई जिला प्रेमलाल साहू, दिलीप पटेल, रामखिलावन वर्मा, वरूण यादव, मुकेश अग्रवाल, परमजीत सिंह, वरिष्ठ पार्षद फिरोज फारूकी, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने तिरंगा रैली में शामिल रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


अन्य पोस्ट