दुर्ग
पानी बचाएं, फिजूल की बर्बादी से बचें- सोनू राजपूत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 14 मई। मई महीने की भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत उतई पीआईसी में लोक निर्माण,आवास,पर्यावरण ओर जल कार्य विभाग के सभापति सोनू राजपूत ने नगर के निवासियों से अपील की है कि इस मौसम में जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करें।
पानी की बेफिजूल की बर्बादी से बचें क्योंकि जल ही जीवन है तथा जल है तो ही कल है और हम है, इसलिए नगर वासियों से उन्होंने अपील की है कि जल का जरूरत के अनुसार हो सद उपयोग करें उन्होंने व्यवसायिक नल कनेक्शनों पर भी व्यापारी भाइयों से आग्रह किया है कि नल का पानी सडक़ों पर बहाकर जल की बरबादी ना करें बल्कि उनकी सोचें जिनके घरों तक पीने का पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है और उन्हें पानी के लिए नगर पंचायत द्वारा प्रदाय टैंकरों का इंतजार एक एक बाल्टी पानी के लिए करना पड़ता है इसलिए व्यवसाई भाई अपनी दुकानों के सामने लगे नल कनेक्शनों का पानी सडक़ों पर छींटकर पानी की बर्बादी ना करें अपितु जरूरत के पूर्ति पानी लेकर नल की टौंटी बंद रखें ताकि आगे अन्य परिवारों तक पानी पहुंच उनकी घर की पानी की जरूरतें पूरी हो सके।
उन्होंने नल आने के निर्धारित समय पर घरों में मोटर के माध्यम से पानी नहीं खींचने का आग्रह किया है क्योंकि मोटर चालू होने से जिन घरों में मोटर नहीं है उनके घरों तक पानी का फोर्स नहीं पहुंच पाता है जिससे उन्हें भी पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जो उनके साथ अन्याय है अत: सभी से निवेदन है कि पानी के मामले में सभी का ख्याल रखें और नगर पंचायत को सहयोग करें।


