दुर्ग
अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड, अपराध दर्ज
14-May-2025 4:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 14 मई। युवती का इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मोहन नगर थाना प्रभारी केशवराम कोसले ने बताया कि युवती के भाई ने शिकायत दर्ज कराई कि एक आरोपी ने उसकी बहन की अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 79 एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


