दुर्ग
दुर्ग, 14 मई। लूडो का चाल चलने के दौरान हुए विवाद में चार आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296,3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि डिपरा पारा वार्ड 39 निवासी प्रार्थी मोहम्मद याकूब ऑटो चलाने का काम करता है। 12 मई की रात को वह उधम होटल के सामने पुराना बस स्टैंड दुर्ग में असलम कुरैशी,बंटी और बब्बू के बीच लूडो का खेल चल रहा था। प्रार्थी बंटी के पीछे खड़ा होकर लूडो का चाल चलने के लिए बता रहा था। इस दौरान असलम कुरैशी बोला कि तुम बंटी को क्यों बता रहे हो बोलकर गाली गलौज करने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो असलम कुरैशी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट की।
इससे प्रार्थी को चोटे आई। मारपीट के बाद आरोपी असलम कुरैशी अपने भाई अफसर कुरैशी, इकराम कुरैशी एवं अफसर कुरैशी को बुला लिया और चारों गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी से मारपीट की।


