दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 मई। सिद्धार्थ नगर के मेहतर समाज ने थाना प्रभारी के रूप में दुर्ग सिटी कोतवाली में नियुक्त होने पर ममता को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मेहतर समाज के लोगों ने लिखित में ज्ञापन सौंपकर सिद्धार्थ नगर और शनीचरी बाजार क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष निलेश सांडेकर, अनिल मनहरें, अलख नवरंग, अमित बंछोर, लालेंद्र बड़ेल, तिलक नवरंग, राज, रिक्की समुदे, अश्वनी खांडेकर, दौलत श्रवण, अमन मनहरे, सोनू सूर्या, सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।
ज्ञापन में बताया गया कि सिद्धार्थ नगर में अपराध करने वालों की शिकायत और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दुर्ग थाना के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिसके कारण अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है। गत दिनों 11 मई को समाज के अलख नवरंग और तिलक नवरंग के घर चाकू लेकर निक्कू महानंद और अरविंद परिहार ने जान से मारने की धमकी दी। जिसका एफआईआर दर्ज करवाया गया था, परंतु दुर्ग थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाज के लोगों ने बताया कि सिद्धार्थ नगर से लगा शनिचरी बाजार है यहां सब्जी, कपड़ा फुटकर दुकानदार पसरा लगाकर व्यवसाय करते है। निक्कू महानंद, अरविंद परिहार उनसे चाकू की नोक पर उगाही करते है। पता चला है ये दोनों महाकालेश्वर मंदिर की आड़ में गांजा, चरस, और अन्य नशीली पदार्थ बाहर से लाकर बेचते है। महाकालेश्वर मंदिर के सामने रखे दुकानों के पीछे 10, से 15 युवक रोज सुबह शाम को एकत्र रहते हैं।
गांजा, शराब का सेवन करते है ।


