दुर्ग

अवैध खनिज परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
14-May-2025 3:24 PM
अवैध खनिज परिवहन करते 13 हाइवा जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 मई। खनिज महकमा टीम ने बीती रात जिले के विभिन्न क्षेत्रों  में दबिश देकर कार्रवाई की इस दौरान टीम ने अवैध खनिज परिवहन करते 13 हाइवा पकड़े इनमें 11 वाहनों में रेत एवं 2 में गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। पकड़े गए इन वाहनों पर विभाग द्वारा 3 लाख रुपए का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है।

जिले में रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध खनिज परिवहन की अक्सर शिकायत मिलती रहती है। रात्रि में खनिज परिवहन में लगे वाहनों को विभिन्न सडक़ों पर अक्सर दौड़ते देखा जा सकता है।  इन अवैध खनिज परिवहनों पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हुए है उनके निर्देशानुसार जिला खनिज अधिकारी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में  बीती रात खनिज महकमा की टीम ने खनिज अधिकारी दीपक तिवारी के नेतृत्व में उतई, पाटन एवं रानीतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की जांच के दौरान इन वाहनों में बिना रायल्टी पर्ची के अवैध खनिज परिवहन करना पाया गया।

 

टीम ने पकड़े गए इन सभी वाहनों को खनिज सहित जब्त कर संबंधित थाना में पुलिस के सुपुर्द किया गया है साथ ही खनिज महकमा के द्वारा में मामले खनिज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। विभागीय अधिकारी का कहना है। अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामले में लगातार जांच की कार्रवाई जारी है।

 गौरतलब है कि हर साल बारिश के पहले रेत का अवैध भण्डारण शुरू हो जाता है। जगह जगह रेत के ऐसे अवैध भण्डारण कर रखने वाले इसे बरसात के समय उपभोक्ताओं को बेचकर मोटी रकम मुनाफा के रूप में कमाते है। बीती अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए 11 हाइवा में भी रेत था।


अन्य पोस्ट