दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 मई। छ. ग. शासन की महत्वाकांक्षी योजना सुशासन तिहार में दर्ज शिकायतों की जिलाधीश अभिजीत सिंह द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है, इसी क्रम में आयुक्त के निर्देश पर निगम भिलाई द्वारा शिकायतों के निराकरण कि दिशा में तेजी से प्रयास किया जा रहा है। राजस्व अमला नाली, नाला, निगम व शासकीय भूमि के अवैध कब्जे, स्वास्थ अमला स्वच्छता, साफ-सफाई सहित अन्य आवेदना का निराकरण किया जा रहा है।
आयुक्त राजीव पाण्डेय के निर्देश पर खुर्सीपार सिवरेज लाईन के प्रभावितो को निगम अधिकारियों के द्वारा नोटिस वितरण किया जा रहा है। प्रभावित व्यक्तियों द्वारा सीवरेज लाइन निर्माण हेतु स्वेच्छा पूर्वक सहयोग किया जा रहा है, इस पर आयुक्त द्वारा प्रशंसा की गई। वही केनाल रोड के निर्माण का सर्वेक्षण कार्य जोन दो एवं तीन की टीम लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग के आरआई. पटवारी के साथ प्रभावित भवन का नपाई तथा सूची बद्ध करने कार्य प्रारंभ हो चुका है। सुशासन तिहार अन्तर्गत जोन दो के वार्ड 29 वृंदानगर एवं शांति नगर वार्ड 15 में सडक 6 बी 6 सी के बीच मकानो के पीछे से गुजर रही नाली पर अवैध कब्जा कर जगह जगह गेट लगा कर बंद किया गया था। जिससे कर्मियों को सफाई मे परेशानी हो रही थी। आयुक्त अपने प्रात: भ्रमण के दौरान उक्त शिकायत का स्थल अवलोकन कर जोन आयुक्त येशा लहरे एवं सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे को समय सीमा में नियमानुसार कार्यवाही कर निराकृत करने को कहा था।
गुरूवार को जोन का राजस्व विभाग रवि भावते के मकान के मुख्य गेट का पिल्लर जो नाली में खड़ा किया था उसे जेसीबी से गेट सहित उखाड़ कर नाली में लम्बी दूरी तक लगे पांच गेट को भी तोड़ा गया।इसी प्रकार वृंदावन नगर में नाले के किनारे शासकीय भूमि पर तार, बाँस-बल्ली, लोहा गेट लगाकर किये गये अवैध कब्जे को बेदखल किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में नागरिकों का भरपूर सहयोग रहा है।कार्यवाही के दौरान शरद दुबे हरिओम गुप्ता, हरि ताम्रकार कृष्ण कुमार सुपैत, समीर अहमद, कार्तिक, प्रतीक तिवारी,मंगल कुर्रे,राजेंद्र सिंह खेमू सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।


