दुर्ग

उपमुख्यमंत्री साव ने कुम्हारी पालिका का किया औचक निरीक्षण
10-May-2025 3:39 PM
उपमुख्यमंत्री  साव ने कुम्हारी पालिका का किया औचक निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 10 मई। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों में पहुंच कर आवश्यक जानकारी ली।

 उन्होंने  टैक्स वसूली की  पर जोर देने कहा इसके अलावा कर्मचारी अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई और सीएमओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अमृत मिशन के तहत कार्य में देरी का कारण पूछा उन्होंने कहा कि अबतक कार्य अधूरा क्यों है जबकि इसे 25 मई तक पूर्ण हो जाना चाहिए था। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने ठेकेदार को आदेशित किया जाय उन्होंने नगर में पेयजल व्यवस्था को लेकर आ रही शिकायतों पर भी नाराजगी जताई।

टैक्स वसूली की समीक्षा में पाया गया कि 70 प्रतिशत से अधिक टैक्स की वसूली हो रही है, जिसमें संपत्ति कर लगभग 60 प्रतिशत के करीब है। उपमुख्यमंत्री ने टैक्स वसूली पर जोर देते हुए कहा कि इस पर बेहतर तरीके से काम हो और आम लोगों को जागरूक किया जाए। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पालिका में स्टाफ की कमी की बात कही। उन्होंने मुख्य नगरपालिका को विभिन्न मुद्दों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

 

इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने वार्ड क्रमांक 15 में निर्माणाधीन  अटल परिसर का निरीक्षण किया एवं इसे 30 मई तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निकाय के कार्य सुव्यवस्थित हों, शहर स्वच्छ और सुंदर बने और कार्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाए।

इस मौके पर नगरपालिकाध्यक्ष मीना वर्मा, पार्षद लोकेश साहू, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, पार्षद अनुराग गुप्ता, पार्षद अश्वनी देशलहरे, मिथलेश यादव, अवधेश शुक्ला फिंगेश्वर साहू, पार्षद डिकेश पटेल, पार्षद प्रवीण राव एवं सुनील सिंह सहित पालिका के अधिकारीगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट