दुर्ग

मजदूर दिवस पर जिपं अध्यक्ष ने श्रमिकों का किया सम्मान
03-May-2025 3:19 PM
मजदूर दिवस पर जिपं अध्यक्ष ने श्रमिकों का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 मई। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  सरस्वती बंजारे  ग्राम पंचायत ढौर (हिग्नडीह) में मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यस्थल पहुंची जहां कार्यरत120 से अधिक श्रमिकों के साथ उन्होंने कार्य में भी सहभागिता दी साथ ही इन मजदूरों को सम्मानित कर एक अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत किया।

 

इस दौरान उन्होंने सभी श्रमिक भाई-बहनों के चरण धोकर, उन्हें गमछा भेंट की एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था कर श्रम की गरिमा को नमन किया। उनकी यह स्नेहपूर्ण भाव देख वहां उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर  हो गए। श्रीमती बंजारे ने कहा कि श्रमिक ही हमारे देश की नींव हैं। इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष दामिनी साहू, ग्राम पंचायत सरपंच  देवानंद कुर्रे, भाजपा अहिवारा मंडल मंत्री राजा शर्मा,  गणेश टंडन, सत्य प्रकाश बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट